हिसार के गांव में दहशत फैला गया हवाई जहाज
हवाई जहाज इतना नीचे उड़ रहा था कि राम सिंह के साथ गांव के अन्य लोग भी उसे देखकर हैरान रह गए, लगा कि जहाज गिर जाएगा। अचानक जहाज राजस्थान की सीमा में प्रवेश करके गायब हो गया। लोगों को लगा कि जहाज रेतिले टीलों में कहीं गिर गया। फिर क्या था, गांव में खबर फैल गई की जहाज गिर गया। जंगल में लगी आग की तरह फैली यह खबर सिवानी जिला प्रशासन तक पहुंच गई। प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर रवाना हुए। राजस्थान की सीमा तक जाकर अधिकारियों खोज खबर ली, लेकिन किसी जहाज के गिरने का पता नहीं चला।
सूरतगढ़ के एयर बेस से उड़ा था विमान
प्रशासन ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि यह विमान राजस्थान के जिला सूरतगढ़ के एयर बेस से उड़ा था। यह विमान को पायलट हवाई ट्रेनिंग के तौर में उड़ा था। प्रशासन का मानना है कि पायलट ने विमान को जरूरत से ज्यादा नीचे उड़ाया होगा जिससे लोगों को ऐसा लगा कि विमान गिर जाएगा। जानकारी मिली है कि विमान अपनी उड़ान भरकर सकुशल वापिस एयर बेस पर चला गया है।
बता दें कि बुधवार को अंबाला के एयर बेस से उड़ा मिग-21 लड़ाकू विमान पंजाब की सीमा मे जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान हादसे में पायलट बाल-बाल बच गया था। सिवानी में हुई इस घटना के बाद से गांव के लोगों में वर्ष 1996 में सउदी अरब एयरलाइंस विमान की चरखी दादरी में हवा में कजाखिस्तान एयरलाइंस की उड़ान 1907 से टकराने की घटना तथा इसी साल मई में फरीदाबाद के सेक्टर-22 के पास घनी आबादी वाली पर्वतीय कॉलोनी में हुए एक एयर-ऐंबुलेंस हादसे की याद को ताजा कर दिया।













Click it and Unblock the Notifications