मासूम की हत्या में पांच को फांसी की सजा

ऐसे में इस तरह के आरोपियों के साथ अदालत किसी प्रकार की रियायत नहीं बरत सकती है। जिसके बाद अदालत ने इस पूरे मामले को रेयर ऑफ रेयरेस्ट मानते हुए पांचों को सजा सुना दी। अदालत ने शाहीन, कासीम, शाहीन अब्बास, मोहम्मद सलीम और साजिद उर्फ राजा को नाबालिग तारिक की हत्या में फांसी की सजा सुनाई है। पेश मामले के मुताबिक 7 जुलाई 08 को लाहौरी गेट थाना इलाके में पांच युवकों ने मिलकर एक नाबालिग बच्चे की हत्या कर दी थी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक आरोपी मृतक के बड़े भाई को मारना चाहता था, लेकिन उसके पकड़ में नहीं आने पर उसके छोटे भाई की हत्या कर दी थी। इस पूरे विवाद के पीछे लड़की व मुस्लिम समुदाय के ही दो गुटों में विवाद बताया गया था। घटना के बाद लाहोरी गेट पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications