टीम अन्ना को जनता के सामने बेनकाब करेंगे ऐरन
नई
दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बरेली से कांग्रेस सांसद प्रवीण कुमार ऐरन अब अन्ना टीम के साथ संसद के भीतर दो-दो हाथ नहीं करेंगे बल्कि टीम अन्ना को जनता के सामने बेनकाब करने का प्रयास करेंगे। इस कड़ी में उन्होंने विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का अपना नोटिस वापस ले लिया है। id="toptextpromo">ऐरन
ने लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को लिखे एक पत्र में कहा कि वह पूर्व आईपीएस अधिकारी और टीम अन्ना की सहयोगी किरण बेदी, आरटीआई कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और फिल्म अभिनेता ओम पुरी के खिलाफ अपने विशेषाधिकार नोटिस को वापस ले रहे हैं। ऐरन ने कहा कि विशेषाधिकार नोटिस के जरिए उन्हें सजा दिलाने की बजाय वह जनता के समक्ष इन लोगों के असली चेहरे को बेनकाब करने का प्रयास करेंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
किरण बेदी, अरविंद केजरीवाल और प्रशांत भूषण पर आरोप लगाया कि जनता की भावनाओं को आवाज देने के नाम पर ये लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता की भावनाओं का इस्तेमाल कर अपने हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह उनका असली चेहरा जनता के समक्ष लाएंगे और लोकतांत्रिक तरीके से उनके आरोपों का जवाब देंगे।











Click it and Unblock the Notifications