विकीलीक्‍स प्रमुख असांजे ने की माया को सैंडल की पेशकश

Wikileaks Chief Julian Assange offer Footwear to Mayawati
लखनऊ। विकीलीक्‍स के प्रमुख जूलियन असांजे को पागल करार देकर आगरा पागलखाने भेजने की बात कहने वाली उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री मायावती पर असांजे ने पलटवार किया है। जूलियन असांजे ने कहा कि अगर मायावती मुझे अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देने के लिए भारत बुलाना चाहती हैं तो मैं इसके लिए तैयार हूं। उन्‍होंने कहा कि मायावती अगर मेरे लिए जहाज भेजती हैं तो वे तुरंत भारत आ जाएंगे। असांजे ने मायावती को उनके लिए सैंडिल लाने की भी पेशकश की है।

अपने देश स्‍वीडन में पिछले काफी दिनों से कैद जूलियन असांजे ने कहा कि वे मायावती के बुलावे पर भारत आने के लिए तैयार हैं। यहां मुझे अपनी मर्जी के खिलाफ रखा जा रहा है। भारत में मैं आजादी से रह सकूंगा। विकीलीक्‍स ने कई बड़े राजनैतिक खुलासे किए थे। जिसके बाद उन्‍हें अपने ही देश में नजरबंद कर दिया गया था। इस समय विकीलीक्‍स ने भारतीय राजनीति से जुड़े हुए कई बड़े खुलासे किए हैं।

विकीलीक्‍स ने मायावती के बारे में खुलासा करते हुए कहा था कि मायावती ने अपने सैंडिल मंगवाने के लिए लखनऊ से मुंबई स्‍पेशल जेट विमान भेजा था। इसके अलावा उनके बारे में यह भी बताया गया है कि 2009 में विश्‍वास मत के दौरान मायावती प्रधानमंत्री बनना चाहती थीं। मायावती ने इन खुलासों पर अपनी सफाई देने के लिए मंगलवार को प्रेस वार्ता बुलाई थी। जिसमें मायावती ने विकीलीक्‍स के मालिक को पागल करार दिया। उन्‍होंने कहा कि यह शख्‍स विरोधी पार्टियों के हाथों में खेलकर बसपा सरकार को बदनाम करना चाहता है। इसे आगरा के पागलखाने भेजा जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+