सपा विधायक के भाई व पुत्र समेत 11 पर हत्या का मुकदमा

हत्या के मामले में फंसे जिला पंचायत सदस्य महबूब उर्फ भूरे समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि ज्योतिबाफूले नगर के रजबपुर इलाके के शंकरपुर गांव निवासी केवल सिंह (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। रामसुख का पुत्र केवल सिंह गत 4 सितम्बर को जुगाड़ लेकर रजबपुर गया था।
उसी के बाद व लापता हो गया तथा अगले दिन उसकी लाश मिली। उसे गोली मारी गयी थी। मृतक के भाई चेतराम की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी में पूर्व मंत्री व अमरोहा के मौजूदा विधायक बसपा नेता महबूब अली के भाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य महमूद अली उर्फ भूरे को तथा गांव के दो अन्य नामजद लोगों को जेल भेज दिया है। हत्या के मामले में पुलिस जोया के ब्लाक प्रमुख जुल्फिकार सहित अन्य लोगों की खोजबीन कर रही है।
नामजद लोगों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का पुत्र भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि जुल्फिकार व उनके भाई तथा अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। भाई व दो बेटों के खिलाफ पुलिसियां कार्यवाही से आहत विधायक महबूब अली का कहना है कि यह कार्य सरकार के इशारे पर हो रहा है। श्री अली ने कहा कि षडयंत्र के तहत उनके परिवार को हत्या के आरोप में फंसाया जा रहा है। मालूम हो कि गिरफ्तार महमूद अली नोगांवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications