पहले सबूत लाओ तब दूंगी अपनी सफाई : किरण बेदी

श्रीमती बेदी ने राज्यसभा सचिवालय के निदेशक मुकुल पांडे को एक खत लिखा है और कहा है कि पहले उनको वो तथ्य या प्रमाण उप्लब्द्ध कराये जाये जिनमें उन्होंने संसद की अवमानना की थी। तब ही तो वो अपनी सफाई में कुछ कह पायेगीं।
गौरतलब है कि किरण बेदी की ऊपर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगा है। संसद के कुछ सदस्यों ने उनके ऊपर आरोप लगाया है कि अन्ना के अनशन के दौरान किरण बेदी ने रामलीला मैदान के मंच से संसद और सांसदो के खिलाफ टिप्पणी की थी। किरण से पहले ऐसा ही खत सिविल सोसायटी के अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल ने भी खत लिखकर ऐसी ही मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications