दिल्ली हाईकोर्ट गेट पर हूजी ने किया बम धमाका

दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध का स्केच जारी किया
दिल्ली पुलिस ने चश्मदीदों के आधार पर आतंकी का स्केच बनाया है। हालांकि उसे अभी जारी नहीं किया है। माना जा रहा है कि वह सफेद कुर्ता पैजामा पहने हुए था। चेहरा उसका गोल है। साढे पांच फुट की हाईट है। नाक लंबी है औऱ आंख उसकी छोटी है। कुछ ही देर में स्केच जारी होने की संभावना है।
प्रधानमंत्री ने की देश से एकजुट होने की अपील
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में विस्फोट से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी आहत हैं। उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए इस घटना की निंदा की और कहा कि वे गृहमंत्री पी. चिदंबरम के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि ढाका से वे शाम को स्वदेश लौट रहे हैं और आते ही वे चिदंबरम से मिलेंगे। उन्होंने देशवासियों से एकजुट होने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications