प्रोफेसर ने मांगी माफी, छेड़छाड़ मामला रफा दफा

Eve teasing case in Haryana University closed
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आरोपी प्रोफेसर के माफी मांगने के बाद छेड़छाड़ मामला रफा दफा हो गया। मंगलवार रात प्रोफेसर ने कुलपति कार्यालय के कमेटी रूम में छात्राओं, कुलपति के समक्ष माफी मांग ली और इसके साथ ही छात्राओं ने अपना धरना उठा लिया। आरोपी प्रोफेसर ने कुलपति एवं छात्राओं के समक्ष कहा कि उनकी ऐसी कोई मंशा नहीं थी फिर भी छात्रा को ऐसा लगा है तो वह माफी मांगते हैं। इसी के साथ ही दो दिनों से चल रहा विवि में यह प्रकरण समाप्त हो गया।

इस प्रकरण को समाप्त करवाने में विवि शिक्षक संघ के महत्वपूर्ण रोल अदा किया। होम साइंस कालेज की पीएचडी छात्रा से सेवानिवृत्त प्रोफेसर द्वारा छेड़छाड़ के मामले में छात्राओं ने मंगलवार सुबह फिर से नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पीडि़त छात्रा को जांच कमेटी ने होम साइंस कालेज में जांच के लिए बुलाया तो सभी छात्राएं वहां पहुंच गई, लेकिन उन्हें साइंस कालेज के अंदर नहीं जाने दिया गया। इसलिए लड़कियां कालेज के गेट के बाहर ही बैठ गई।

दूसरी ओर आरोपी प्रोफेसर के समर्थन में छात्रों एक बार फिर से प्रदर्शन किया व नारेबाजी की। छात्रों ने भी प्रशासनिक भवन के सामने धरना दिया व मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग रखी। इसी बीच विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ भी मध्यस्था करने के लिए आगे आ गया है। मंगलवार देर शाम तक संघ के पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर जारी चला, जिसके बाद मामला यहीं निपट गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+