मां की गाली दी तो हत्या कर दी

छलेरा निवासी अजय उर्फ बिट्टू (30 वर्ष) की शिव मंदिर के पास चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। गांव में ही परचून की दुकान चलाने वाला उसका भाई मौके पर पहुंचा और उसे पहले भारद्वाज और फिर कैलाश अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में विवेक पुत्र रणवीर, अमित पुत्र सत्ते चौहान, कुशल पुत्र सौराम चौहान और मोंटू पुत्र राजे सभी निवासी छलेरा को गिरफ्तार कर लिया है।
सेक्टर-39 थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-44 में ये लोग एक साथ शराब पी रहे रहे थे। आरोपियों के अनुसार आपस में विवाद हो गया, जिसमें बिट्टू ने उन्हें मां की गाली दे दी और विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उन्होंने नशे में बिट्टू की चाकू से हमला कर हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications