संसद नोट कांड पर बहस के लिए बीजेपी का नोटिस

BJP issued notice in Parliament for debate on Note for Vote case
दिल्‍ली। अमर सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही संसद नोट कांड अब फिर से बड़ा मुद्दा बन गया है। अमर सिंह के साथ इस मामले में बीजेपी के दो सांसद महावीर भगौरा और फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते को भी गिरफ्तार किया गया है जिन्‍होंने 2009 में यूपीए के विश्‍वास मत के दौरान संसद में नोट लहराए थे। अपने सांसदों की गिरफ्तारी पर मुख्‍य विपक्षी दल बीजेपी बुरी तरह तिलमिला गई है। उसने संसद नोट कांड पर बहस करने के लिए संसद के दोनों सदनों में नोटिस दिया है। बीजेपी ने मांग की है कि मानसून सत्र का प्रश्‍नकाल स्‍थगित करके संसद नोट कांड पर बहस की मांग की है।

पार्टी के वरिष्‍ट नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी ने लोकसभा में नोटिस जारी करते हुए कहा कि इस बात का पता लगाया जाना चाहिए कि इस संसद कांड के पीछे कौन है। आडवाणी ने कहा कि इतना तो साफ है कि अमर सिंह खुद प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहते थे। बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के कहने पर ही अमर सिंह ने इस काम को अंजाम दिया था। बीजेपी ने प्रधानमंत्री से इस मामले में सफाई देने की मांग की है।

गौरतलब है कि 2009 में न्‍यूक्लिर डील के मामले पर लेफ्ट ने यूपीए से अपना समर्थन वापस ले लिया था। इसके बाद यूपीए सरकार को विश्‍वास मत लाना पड़ा था। इस दौरान बीजेपी के 3 सांसदों में नोट लहराते हुए सरकार के पक्ष में वोट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद दिल्‍ली पुलिस ने अमर सिंह को मुख्‍य आरोपी ठहराया था। दिल्‍ली पुलिस ने मंगलवार को उन्‍हें तिहाड़ जेल भेज दिया। बीजेपी अपने सांसदों की गिरफ्तारी पर विरोध जता रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+