मंहगी होंगी मोबाइल कॉल दरें

भारतीय एयरटेल के मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक सुनील मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण इलाकों में भी कंपनी को सस्ती सेवा देनी पड़ती है, जहां पर लोग केवल कॉल और एसएमएस की सुविधा का ही प्रयोग करते हैं। रेट बढ़ाने की बात पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सेवा परिचालन करने में काफी खर्चा आता है उसकी भरपाई करने के लिए भविष्य में कॉल रेट में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी करनी पड़ सकती है।
कंपनी ने हाल में कई योजनाओं पर कॉल दरों में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की है। आगे निकलने की होड़ में कंपनियां बाजार में ज्यादा से ज्यादा अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती हैं। इस समय करीब 12 से 14 कंपनियां हर सर्कल में अपनी सेवाए देने में लगी है। उनमें एयरटेल का कॉल रेट में बढ़ोत्तरी करना बाकी कंपनियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications