मायावती के सैंडिल की कीमत 1 हजार मंगवाई 10 लाख

विकीलीक्स के खुलासों ने न सिर्फ प्रदेश सरकार की धड़कने बढ़ायी हैं बल्कि कांग्रेस को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री मायावती के चप्पल के मुद्दे पर किये गये विकीलीकस के खुलासे को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के गौरव और स्वाभीमान के लिए कलंक बताया है। श्री नकवी ने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती पर विकीलीक्स का किया गया खुलासा प्रदेश के स्वाभिमान और गौरव के लिए कलंक है।
उन्होंने कहा कि वह कैसी अनोखी चप्पल होगी जिसके लिए अधिकारियों की डूयटी लगायी जाती है तथा सैंडिल लेने के लिए जेट विमान भेजा जाता है। मायावती पर व्यंग्य करते हुए श्री नकवी ने कहा कि उस चमत्कारी चप्पल की कहानी जनता ने मायावती के चहेते चम्पू के मुंह से सुनी है। श्री नकवी ने बंद लहजे में माया सरकार के उस अधिकारी को चम्पू जो सभी अधिकारियों व मंत्रियों से भी ऊपर है और सरकार निर्णयों में उसकी गहरी दखल है।
ज्ञात हो कि उस एक हजार रूपये मूल्य की चप्पल को मुम्बई से लाने में दस लाख का खर्चा आया है। श्री नकवी ने कहा कि इस पर खर्च होने वाला धन मुख्यमंत्री के खजाने से नही बल्कि जनता के खजाने को लूटकर आया है। श्री नकवी ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री मुख्यमंत्री के सामने उठक-बैठक करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को भ्रष्टiचार से मुक्ति दिलाने के लिए बसपा के सिंघासन को उखाड़ फेकना जरूरी हो गया है। गैर भाजपाई सरकारों ने प्रदेश को विकास में सबसे पीछे और भ्रष्टiचार में सबसे आगे कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications