50 रुपये रिश्वत के लिए सिपाहियों ने की हत्या

वर्दी का नशा इस कदर सिर चढ़कर बोलता है कि वर्दीधारी किसी भी जान लेने से नहीं चूकते। कानपुर के पनकी थानान्तर्गत सोमवार की देर रात एक ट्रक पास हुआ जिसके बाद चौराहे पर खड़े दो सिपाहियों ने उसे आगे जाकर रोका और क्लीनर सियाराम से बतौर रिश्वत पचास रुपये मांगने लगे। क्लीनर द्वार ऐसा न करने पर उन्होंने क्लीनर को पीटना शुरू कर दिया।
आस-पास सन्नाटा होने के कारण कोई उसे बचाने नहीं आया तो सिपाहियों ने सियाराम को जमकर पीटा। सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर सिपाहियों ने सियाराम को जानवरों के समान लाठियों से पीटा। काफी देर तक मारे जाने के बाद सियाराम लहूलुहान हो गया। सियाराम द्वारा सड़क पर भागते चीखते हुए देखकर कुछ लोग उसे बचाने पहुंच गए लोगों की भीड़ को बढ़ता देख सिपाही मौके से भाग निकले।
लोगों ने सियाराम को उठाकर निकट के चिकित्सालय पहुंचाया जहां कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। सियाराम की मौत के बाद ट्रक चालक व अन्य लोग पुलिस थाने पहुंचे और दोषी सिपाहियों की शिकातय की। इस पर पुलिस ने पहले मामले से पल्ला झाडऩे का प्रयास किया लेकिन दबाव अधिक बढऩे पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने यह बताने से इनकार कर दिया कि उपरोक्त चौराहे पर किन दो सिपाहियों की ड्यूटी थी। पुलिस अधिकारियों ने मामले को दबाने की नियत से कहा कि सिपाहियों की शिनाख्त कराने के बाद ही कोई कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने कहा कि जांच पड़ताल की जा रही है उधर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के इस रवैये से ट्रक चालकों में काफी रोष है।












Click it and Unblock the Notifications