कहां गायब थे हत्यारे अमरमणि त्रिपाठी, सरकार ने किया सवाल

राजनीतिक रसूख होने का किस तरह फायदा उठाया जा सकता है यह यूपी के पूर्व मंत्री और विधायक अमरमणि त्रिपाठी से सीखा जा सकता है। मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहे अमरमणि करीब दो महीने से जेल से बाहर हैं लेकिन वाराणसी जेल प्रशासन को कोई सूचना नहीं है। हुआ यूं कि अमरमणि त्रिपाठी ने आराम फरमाने के लिये बीमारी का बहाना बनाया और अस्पताल में भर्ती हो गये। मीडिया ने जब मामले को लाइट में लिया तो सरकार जाग गई। एडीजी लॉ एंड आर्डर बृजलाल ने जांच के आदेश दिये हैं।
इस संबंध में वाराणसी जेल प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा कि अमरमणि को मां की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए 13 जुलाई को उनके घर गोरखपुर जाने की इजाजत मिली थी। लेकिन दो दिन बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के सीएमओ ने सूचना दी कि अमरमणि को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि दबाव बढ़ने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ने अमरमणि को 2 सितंबर को पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications