केजरीवाल ने सरकार से मांगे अपने खिलाफ सबूत

अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा सचिवालय के निदेशक मुकुल पांडे को अपने खिलाफ की गई सांसदों की तीनों शिकायत का जवाब भेज दिया है। केजरीवाल ने अपने पत्र में कहा है कि विशेषाधिकार हनन के नोटिस में आरोप लगाया गया है कि मैंने रामलीला मैदान में माननीयों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और इसका एक न्यूज चैनल द्वारा प्रसारण किया गया।
उन्होंने कहा कि मैंने नोटिस पढ़ा। हालांकि, मेरे द्वारा इस्तेमाल किए गए जिन शब्दों को संसद सदस्यों ने अपमानजनक पाया है, उनका नोटिस में उल्लेख नहीं है। अत: मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया मुझे मेरे उन भाषणों के टेप की प्रतियां और ट्रांस्किरप्ट मुहैया कराएं जिनमें मेरे द्वारा ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है जो माननीय सदस्यों को अपमानजनक लगे हैं। यह सूचनाएं मिलने के बाद ही वे कोई प्रतिक्रिया दे सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications