बसपा के चार और मंत्रियों के खिलाफ जांच शुरू

लोकायुक्त न्यायमूर्ति एन.के. मेहरोत्रा को राज्य के चार मंत्रियों के खिलाफ शिकायतें मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिकायतें सही पाये जाने पर मंत्रियों को हटाये जाने की सिफारिश की जायेगी। लोकायुक्त ने हालांकि इन मंत्रियों के नाम बताने से इंकार किया है। उनका तर्क है कि नाम बताने से जांच पर असर पड़ सकता है। फिर भी उन्होंने इस बात की पुष्टि की चार मंत्रियों के नाम इसमें शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि मिली शिकायतों के आधार पर स बंधित जिलों के अधिकारियों से रिपोर्ट मंगवाई गयी है तथा तथ्यों की छानबीन की जा रही है। न्यायमूर्ति मेहरोत्रा ने कहा कि वह पहले शिकायती पत्र की छानबीन करवाते हैं फिर उस पर जांच शुरु होती है। उन्होंने कहा कि वह यह भी जांचते हैं कि चुनावी काल के कारण लोग झूठी शिकायतें तो नहीं कर रहे हैं। उनका कहना था कि संविधान के दायरे में ही वह जांच को आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि उन पर भी कई बार आरोप लगाये जाते हैं।
दुग्ध विकास और पशुधन मंत्री अवधपाल ङ्क्षसह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप सही ठहराते हुए मेहरोत्रा ने उन्हें मंत्रिमण्डल से हटाने की सिफारिश की थी। मुख्यमंत्री मायावती ने लोकायुक्त की सिफारिश पर गत 17 अगस्त को श्री यादव से इस्तीफा ले लिया था। श्री यादव पर एटा जिले के अलीगंज क्षेत्र में जमीनों की खरीद फरो त, कब्जे और तीन लोगों की हत्या का आरोप था।
अवधपाल सिंह यादव के पहले राज्य के धर्मार्थ कार्यमंत्री राजेश त्रिपाठी को भी लोकायुक्त की सिफारिश पर मंत्रिमण्डल से हटाया गया था। उन पर गोरखपुर जिले में श्मशान घाट से धन उगाही का आरोप था।












Click it and Unblock the Notifications