प्रोफेसर ने की छेड़छाड़, छात्राओं का हंगामा

Girl
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की शोध छात्रा से प्रोफेसर द्वारा छेड़छाड़ की घटना के बाद विश्वविद्यालय में बवाल मच गया। गुस्साई छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर हड़ताल पर चली गईं। करीब दो सौ छात्राएं देर रात तक विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर धरने पर बैठी रहीं। वीसी डा. केएस खोखर व विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी छात्राओं को मनाने में जुटे थे, लेकिन वे प्रोफेसर के माफी मांगने से कम पर पीछे हटने को तैयार नहीं थीं।

आरोप है कि होम साइंस कॉलेज की पीएचडी स्कॉलर छात्रा जर्मनी की डॉट फेलोशिप की जानकारी लेने के लिए शनिवार 3 सितंबर को कृषि कॉलेज में प्रोफेसर के पास गई थी। यहां पर प्रोफेसर ने छात्रा का हाथ पकड़ते हुए दु‌र्व्यवहार किया था। सोमवार सुबह छात्रा ने इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की। कुछ देर बाद ही पीडि़त छात्रा के समर्थन में होम साइंस कॉलेज की छात्राएं सड़क पर उतर आई और नारेबाजी शुरू कर दी।

छात्राओं ने विभाग व कॉलेज में कक्षाओं का बहिष्कार करा दिया और प्रशासनिक भवन के बाहर धरने पर बैठ गई। कुलपति डॉ. केएस खोखर ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनका कहना था कि छात्राएं दो दिन का समय दें, आइसीएआर की संस्तुति के बाद अन्य कार्रवाई भी की जाएगी। इस पूरे प्रकरण के बीच छात्र अप्रत्यक्ष रूप से प्रोफेसर के समर्थन में उतर आए हैं।

उनका कहना है कि प्रोफेसर ने विवि को 40 साल सेवाएं दी हैं। आज तक उन पर किसी प्रकार का आरोप नहीं लगा। आरोपों के घेरे में आए प्रोफेसर विश्वविद्यालय से मई माह में ही रिटायर्ड हो चुके हैं और आइसीएआर के एक प्रोजेक्ट पर दो वर्ष के लिए कार्य कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+