दोपहिया के बाद अब हीरो ग्रूप चलाएगा होटल
देश
की जानी मानी वाहन निर्माता कंपनी हीरो ग्रूप अब ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अलावा होटल के क्षेत्र में भी अपना पांव जमाने की तैयारी में हैं। हीरो ग्रूप ने हाल ही में यह घोषणा कि है, कि कंपनी हरियाणा में जल्द ही एक शानदार पंचा सितारा होटल की शुरूआत करेगी। इसके लिए कंपनी ने गुड़गांव में जमीन का अधिग्रहण भी कर लिया हैं। हीरो ग्रूप इससे पहले होंडा के साथ मिलकर भारत में मोटरसाइकिलों को पेश कर रही थी। id="toptextpromo">26
सालों की संधी के बाद हीरो ग्रूप अब जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा से पूरी तरह अलग हो चुकी हैं। हाल ही में होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी दो मोटरसाइकिलों को भी पेश किया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी की योजना 280 कमरों के होटल के निर्माण की हैं। इसके लिए कंपनी ने गुड़गांव में लगभग 3.9 एकड़ जमीन का अधिग्रहण भी कर लिया हैं। अब जल्द ही देश भर में हीरो ग्रूप मोटरसाइकिलों के साथ-साथ होटलों के व्यवसाय में भी अपना पहला कदम रख लेगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>हीरो
ग्रूप के इस नये होटल का प्रबंधन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त होटल कंपनियों के जिम्मे होगा। जिसके लिए हीरो समूह फोर सीजन्स, कॉनरैड और जेवी मैरियट जैसी कुछ मशहूर कंपनियों के साथ बाचीत कर रहा है। हीरो ग्रूप के प्रबंध निदेशक पंकज मुंजाल ने बताया कि कंपनी ने हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक से अपने इस पहले होटल के लिए 3.9 एकड जमीन को खरीदा है, और बहुत जल्द ही होटल के लिए निर्माण कार्य को शुरू करा दिया जायेगा।











Click it and Unblock the Notifications