पंजाब में गिरा मिग-21, पायलट सुरक्षित

विमान के दुर्घटना होने के पीछे क्या वजह है अभी इसका पता नहीं चल पाया है। विमान के मलबे को हटाने का काम चल रहा है। यह विमान धान के खेत में गिरा था। मौके पर ग्रामीणों ने पहुंचकर पायलटों को राहत पहुंचाई। वायु सेना के प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक विमान की दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
अभी पिछले महीने ही राजस्थान में मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें पायलट की मौत हो गई थी। मिग-21 के लगातार हो रहे हादसों की वजह से इन्हें वायुसेना से हटाने की भी मांग उठती रही है। जब ये मिग-21 उड़ान भरने से ही दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं तो ये लड़ाई को किस तरह अंजाम दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications