विकीलीक्स खुलासे के बाद आपे से बाहर हुईं माया: सपा

श्री चौधरी ने कहा कि अब तो राज्यपाल भी जान गये होंगे कि ऐसी तानाशाह मु यमंत्री के रहते अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से नही हो सकते। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि वह इस सरकार की बर्खास्तगी की संस्तुति केन्द्र को अविल ब भेज दें। सपा प्रवक्ता ने कहा कि मायावती ने अपने इस आचरण के देश को पूरी दुनिया में बदनाम कर दिया है। यह बात पहले देश तक ही सीमित भी लेकिन अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर भी देश की बदनामी हो रही है।
श्री चौधरी ने कहा कि मु यमंत्री विकीलीक्स के मालिक को धमकी देती हैं जबकि उनकी असलियत का बयान अमरीकी दूतावास के एक अधिकारी ने उन्हीं के अपने लोगों से बातचीत के आधार पर किया है। मायावती अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर विश्वास नहीं करती हैं। वह इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं कि उनके खिलाफ खबर कैसे छप गयी। उन्होंने मायावती को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि झूठे प्रचार के जरिए जनता को ज्यादा दिनों तक भ्रमित नहीं किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications