मुंबई: पत्रकार जेडे की हत्या में शामिल स्थानीय नेता गिरफ्तार

सोमवार देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पोल्सन अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा राजन का करीबी है। पुलिस के अनुसार उसने ही राजन के निर्देश पर जे डे की हत्या करने वाले मुख्य शूटर सतीश कालिया को दो लाख रुपये एवं मोबाइल के सिमकार्ड उपलब्ध कराए थे। उल्लेखनीय है कि यह हत्या छोटा राजन के ही इशारे पर हुई थी। लेकिन पुलिस अभी तक हत्या के उद्देश्यों का पता नहीं लगा सकी है। जॉन पोल्सन जोसेफ करीब दो साल पहले चर्चा में आया था, जब उसने छोटा राजन के ही साथी डीके राव के जेल से छूटकर आने पर 25 दिसंबर की रात चेंबूर जिमखाना में शानदार पार्टी का आयोजन किया था।
इस पार्टी में कई गैंगस्टरों के अलावा कुछ पुलिस वाले भी नाचते और शराब पीते देखे गए थे। इस खबर के बाहर आने पर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था, जो आज भी निलंबित हैं। इसी घटना के बाद जॉन पोस्लन जोसेफ को भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। जे डे हत्याकांड में अब तक गिरफ्तार सभी आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध निरोधक कानून (मकोका ) के तहत मुकदमा चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications