सास को घर से निकालने को अनशन पर अड़ी महिला

फरीदाबाद के रहनेवाले कुमार (बदला नाम) व्यापारी हैं। उनकी शादी को करीब 15 साल हो चुके हैं। उनका एक बेटा भी है। साथ में उनकी मां भी रहती हैं। कुमार का आरोप है कि पत्नी उन्हें बात-बात पर परेशान करती है। अब उसने वृद्ध सास को साथ न रखने और कोठी अपने नाम कराने की मांग उठा दी है। पति ने असमर्थता जताई तो उसने घर में अनशन शुरू कर दिया। करीब सात-आठ दिन से पत्नी ने खाना नहीं खाया है। काफी मनाने पर भी जब पत्नी का अनशन नहीं टूटा तो परेशान पति वृद्ध मां और बेटे के साथ सेक्टर-21सी पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा।
उन्होंने बताया कि पत्नी कभी उनसे तलाक मांगती है तो कभी कोठी नाम करने को कहती है। कभी अपनी मां को घर में रखने के लिए कहती है। काफी मनाने पर भी वह खाना नहीं खा रही है। उनका कहना है कि इससे पहले वह उनकी आंख पर चोट भी मार चुकी है। इसके चलते वे तनावग्रस्त हैं। सीपी ने बताया कि महिला का पति मां और बेटे के साथ आया था। कुमार कहते हैं अनशन का इस तरह इस्तेमाल किया जाएगा, हमने कभी नहीं सोचा था।












Click it and Unblock the Notifications