दुर्घटनाग्रस्त मिग-21 विमान का ब्लैक बाक्स मिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह जहाज अंबाला हवाई अड्डे से उड़ा था तथा पटियाला की तरफ से चक्कर काटकर वापिस वायु सेना स्टेशन अंबाला छावनी स्टेशन आ रहा था कि अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट ने पैराशूट के द्वारा कूदकर अपनी जान बचाई। जहाज के टूकड़े खेतों में बड़ी दूर-दूर तक गिरे लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आस-पास के गांव के रहने वाले लोग भी वहां पहुंच गये और उन्होंने अधिकारियों को बचाव कार्य में सहयोग दिया। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि जहाज का एक ब्लैक बाक्स मिल गया है तथा इस मामले में वायु सेना मुख्यालय द्वारा कोर्ट ऑफ इंन्क्वारी के आदेश दिये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications