हिसार में 13 अक्टूबर को होंगे उपचुनाव

Haryana Map
हिसार। भूतपूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के निधन के बाद खाली हुई हिसार संसदीय सीट के उपचुनाव 13 अक्टूबर को होने निश्चित हो गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुमिता मिश्रा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने आज हिसार लोकसभा क्षेत्र (04)के उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उप चुनाव की घोषणा उपरान्त तुरन्त प्रभाव से पूरे हिसार लोकसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय चुनाव आयोग के घोषित उप चुनाव कार्यक्रमानुसार 19 सितम्बर 2011 को अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 26 सितम्बर होगी तथा 27 सितम्बर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि 29 सितम्बर होगी। मतदान 13 अक्तूबर को प्रात: 8 बजे से सांय 5 बजे तक करवाया जाएगा तथा वोटों की गिनती का काम 17 अक्तूबर को प्रात: 8 बजे शुरू होगा। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 19 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी। मिश्रा ने बताया कि चुनावों के लिए मतदाता सूचियों को पुनरिक्षण 1 जनवरी, 2011 को आधार मानकर प्रकाशित कर दिया गया है और चुनाव इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम)द्वारा करवाया जाएगा।

चुनाव में अपना मत प्रयोग करने के लिए मतदाता के पास चुनाव पहचान पत्र होना अनिवार्य होगा और इसी दस्तावेज को आधार मानकर मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगें। उन्होंने बताया कि हिसार लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत जिला हिसार के सात विधानसभा क्षेत्र, हिसार, नलवा, हांसी, आदमपुर, बरवाला, उकलाना (सुरक्षित), नारनौंद व जींद के उचाना कला तथा भिवानी जिला के बवानी खेड़ा (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+