शादी टरकाने लगा तो युवती ने प्रेमी के चेहरे पर फेंका तेजाब

Woman throws acid on lover
नई दिल्ली। अब तक एक तरफा प्रेम में पगलाए युवकों की तेजाब फेंकने की घटनाएं होती थी। लेकिन एक युवती ने गलत सबक लेते हुए प्रेमी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। युवक को गंभीर हालत में हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी रेफर कर दिया गया। युवक चालीस फीसदी जल गया है लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के पीछे दोनों के बीच शादी करने को लेकर कहासुनी बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक विनीत कहने लगा था कि उसके माता-पिता शादी के लिए तैयार नहीं हैं। इससे नाराज युवती बदला लेने के लिए तड़पने लगी थी।

पुलिस के मुताबिक विनीत (28) मौजपुर में रहता है। उसका यमुना विहार की आरती दीक्षित से पांच छह साल पुरानी दोस्ती थी। दोनों शादी करना चाहते थे और घरवालों को भी इस बारे में पहले से जानकारी थी। रविवार को दोनों तीन बजे आनंद विहार में मिलने का प्लान बनाया था। इसी बीच शादी की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। अचानक विनीत कहने लगा कि उसके माता-पिता शादी के लिए तैयार नहीं हैं। आरती ने पर्स से तेजाब निकाल उसके चेहरे पर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि आरती उसके ऊपर जल्द से जल्द शादी करने के लिए दबाव डाल रही थी। लेकिन विनीत शादी के लिए हामी भरने के बजाए उसे लंबे समय से टाल रहा था। अब वह कहने लगा था कि पापा शादी के खिलाफ हैं। इसी बात को लेकर आरती बेहद नाराज थी।

पूर्वी जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आसिफ अली मोहम्मद ने बताया कि लड़की को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात के पीछे क्या वजह है, इस बारे में जांच जारी है। हालांकि उन्होंने माना कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्सर बाहर मिला भी करते थे और यह बात दोनों के घरवालों को भी पता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+