विकीलीक्स लाया भारतीय राजनीति में भूचाल

आतंकी हेडली के मामले पर भारत की रणनीति पर बड़ा खुलासा करते हुए विकीलीक्स ने बताया है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायण ने 2009 में अमेरिकी राजदूत से कहा था कि भारत सरकार हेडली के प्रत्यार्पण को लेकर गंभीर नहीं है। इसमें कहा गया है कि उस समय नारायण ने कहा है कि जनता को दिखाने के लिए भारतीय सरकार हेडली के प्रत्यार्पण की मांग कर रही है।
इसके बाद विकीलीक्स ने दूसरा खुलासा पीएम इन वेटिंग राहुल गांधी को लेकर किया गया है। इस खुलासे में यह बताया गया है कि राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। इसमें यह जानकारी दी गई है कि भारीतय राजनीतिक विश्लेषक सईद नकवी ने 2005 में अमेरिकी राजनयिक रॉबर्ट ओ ब्लैक से कही थी। सईद नकवी राजीव गांधी के नजदीकी माने जाते हैं।
विकीलीक्स ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। विकीलीक्स की खबर के अनुसार गुजरात में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने के बाद नरेंद्र मोदी अपना रुख दिल्ली की तरफ करना चाहते थे। यानिकि नरेंद्र मोदी अपने कदम केंद्र की राजनीति की तरफ बढ़ाना चाहते थे। बीजेपी के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री बनना चाहते थे।
विकीलीक्स का वार उत्तर प्रदेश की राजनीति तक भी पहुंचा है। राज्य की मुख्यमंत्री मायावती को लेकर भी विकीलीक्स ने बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मायावती ने अपना पसंदीदा सैंडिल का ब्रांड मंगाने के लिए जेट विमान लखनऊ से मुंबई भेजा था। इसके अलावा यह बात भी सामने आई है कि 2009 में कांग्रेस के विश्वास मत के दौरान यूपीए को समर्थन देने वाली मायावती देश की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं। यह बात उनके सचिव शशांक शेखर ने कही थी।
विकीलीक्स का एक खुलासा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की तनातनी को लेकर है। यह मामला फिरोजाबाद सीट को लेकर है जहां से सपा सांसद अखिलेश यादव ने जीत हासिल की थी। 2 जगह से चुने जाने वाले अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद की सीट छोड़कर अपनी पत्नी डिंपल यादव को वहां से चुनाव लड़ाया। उसी समय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज बब्बर से संपर्क किया। उन्होंने फिरोजाबाद से राज बब्बर को टिकट दिया। यहां उनके कैंपेन में सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को भेजा। जिस वजह से राज बब्बर ने डिंपल यादव पर जीत हासिल कर सपा की सीट उससे छीन ली थी।












Click it and Unblock the Notifications