एक छत के नीचे साथ-साथ रहते हैं सांप और इंसान

Uttar Pradesh: Deoria family living with snakes
लखनऊ। सांप को देखने के बाद भले ही कुछ लोग सहम जाते हों लेकिन देवरिया का एक परिवार ऐसा है जो वर्षों से सांपों के साथ रहता है। एक ही छत के नीचे इंसान व सांप का यह प्रेम आस-पास के लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। परिवार के लोग आराम से अपने कार्य करते हैं जबकि सांप भी उसी घर में इधर उधर बैठे दिखायी देते हैं और परिवार के किसी भी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते। सांप व इंसान के बीच का यह प्रेम देखने के लिए आस-पास के लोग अक्सर उनके घर आते रहते हैं।

प्रदेश के देवरिया जिले में रहने वाली कमलावती के परिवार की कहानी यही है। गरीबी रेखा से नीचे का जीवनयापन करने वाली कमलावती बताती है कि पिछले चार सालों के दौरान उनके घर में करीब चार हजार सांप निकल चुके हैं। पहले तो बहुत डर लगता था लेकिन धीरे-धीरे आदत हो गयी। ऐसा नहीं है कि इस परिवार को सांपों से डर नहीं लगता लेकिन गरीबीवश कोई दूसरा मकान न ले पाने की स्थिति इस डर पर हावी रही।

इस परिवार का कहना है कि चार वर्ष पूर्व जब पहली बार कई सांप निकले तो यह सोचकर की किसी सांप ने अंडे दिये होंगे, टाल गये लेकिन यह क्रम रूका नहीं और लगातार सांपों का निकलना जारी रहा। सांपों से भयभीत इस परिवार ने काफी पूजा-पाठ करायी। सर्प दोष शान्ति का हवन भी कराया लेकिन सांपों के निकले का सिलसिला थमा नहीं। संापों से आतंकित परिवार ने कई बार इस घर को छोडऩे की कोशिश की। गरीबी के कारण दूसरा घर नहीं ले सके और पूरे गांव में सांपों के घर के नाम से प्रसिद्घ इस घर का कोई खरीददार भी नहीं मिला।

हजारों की संख्या में सांपो के निकलने के बावजूद ताज्जुब की बात यह है कि सांपों से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। न सांप ने किसी को काटा और न कोई अन्य घटना हुई। यही कारण है कि यह परिवार अब इन सांपों से भय नहीं खाता। यह घटना उनके लिए आम हो गयी है लेकिन सुनने वालों के लिए आज भी कौतुहल का विषय है। गांव वालों का कहना है कि सांप सिर्फ इसी परिवार के घर में ही निकलते हैं यहां तक की पड़ोस के घरों में भी कभी ऐसी घटना नहीं घटी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+