60 दिनों के अन्दर जवाब दें कंपनियां : ट्राई

ट्राई की पहली सिफारिश की समीक्षा के बाद दूरसंचार विभाग ने केवल 15 टेलिकॉम लाइसेंस को अयोग्य पाया और जिन कंपनियो ने अपनी सेवाए शुरू नहीं की है उनके संदर्भ में कानूनी राय मांगी थी।
इन 83 कंपनियों में से 15 को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। टेलिकॉम कंपनियों को नोटिस का जवाब देने के लिए 60 दिनों का समय दिया गया है और उसके बाद उनके लाइसेंस रद्द करने के बारे में अंतिम फैसला अटर्नी जनरल या सॉलिसिटर जनरल की राय लेने के बाद किया जाएगा।
सरकार ने 2006 से 2008 के बीच 145 लाइसेंसों को जारी किया था जिनमें से 53 लाइसेंसों को रद्द करने की सिफारिश की थी और 31 अन्य के खिलाफ भी स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल न करने और परिणामस्वरूप सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के लिए समान कार्रवाई की सिफारिश की।












Click it and Unblock the Notifications