दिल्ली: तीनों छात्राएं एक दिन बाद घर लौटीं
नई
दिल्ली। सर्वोदय कन्या विद्यालय से लापता 10वीं की तीनों छात्राएं एक दिन बाद घर लौट आईं। पुलिस की माने तो शनिवार को स्कूल से मिली छुट्टी के बाद दोस्तों के बहकावे में आकर तीनों कहीं घूमने चली गई थीं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। id="toptextpromo">पुलिस
के मुताबिक तीनों कल्याणपुरी इलाके में रहती हैं। खिचड़ीपुर स्थित सरकारी स्कूल में तीनों दसवीं की छात्रा है। शनिवार को तीनों स्कूल तो गई पर वापस घर नहीं पहुंची। जांच में पता चला कि यह 12.30 बजे स्कूल से निकली थी लेकिन उसके बाद कहा गई इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने इनकी तलाश शुरू की। सभी संभावित जगहों पर तलाश के बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पुलिस
ने अपहरण का मामला दर्ज कर इनकी तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस को पता चला कि रविवार देर शाम को तीनों छात्राएं घर वापस लौट आई हैं। पुलिस का कहना है कि स्कूल से छुट्टी के बाद तीनों अपने दोस्तों के साथ घूमने चली गई थी। पुलिस ने कहा कि इनसे पूछताछ की जा रही है। ये लोग किसके साथ और कहां गई थी इस बारे में जांच की जा रही है।











Click it and Unblock the Notifications