जनार्दन रेड्डी और श्रीनिवास को 14 दिनों के न्‍यायिक हिरासत में भेजा गया

Janardhan Reddy and Srinivas sent to judicial custody
बैंगलुरु। अवैध खनन के मामले में सीबीआई की अदालत ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी और ओबलापुरम माइनिंग के मैनेजिंग डायरेक्‍टर श्रीनिवास रेड्डी को 14 दिनों के लिये न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसका मतलब कर्नाटक के बेल्‍लारी में अवैध खनन के आरोपी रेड्डी बंधुओं को 19 सितंबर तक हैदराबाद की चंचलगुडा सेंट्रल जेल में रहना होगा।

मालूम हो कि सीबीआई रविवार की रात रेड्डी बंधुओं के ठिकानों पर छापेमारी करती रही। इनके पास से अवैध खनन संबधित कई अहम दस्तावेज बरामद किये गये है। जिनके आधार पर जर्नादन रेड्डी और उनके चचेरे भाई श्रीनिवासन रेड्डी को बेल्‍लारी से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं रेड्डी बंधुओं के चारों हेलीकॉप्‍टर भी जब्‍त करके सीज कर दिया गया हैं।

यहीं नहीं रेड्डी बंधुओं के रिश्तेदारों और उनके पार्टनर आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस आर रेड्डी के बेटे जगनमोहन रेड्डी के ठिकानों पर पिछले काफी दिनों से सीबीआई छापे मार रही है जिससे आशंका जताई जा रही है कि जगनमोहन रेड्डी भी गिरफ्तार किये जा सकते हैं। आपको बता दें कि रेड्डी बंधुओ और जगनमोहन कई बिजनेस में पार्टनर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+