तेजस अपहरण कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

अभी यह केस हांलाकि सीबीआई के पास है। इस संबंध में जो भी जानकारी व सबूत पुलिस को मिले हैं वह भी सीबीआई की टीम को सौंप दिए जाएंगे। सीबीआई की टीम रविवार को पानीपत पुलिस का सहयोग करने के लिए पहुंच जाएगी। पानीपत पुलिस तीनों अभियुक्तों को अदालत में पेश कर अगली कार्यवाही अमल में लायेगी। बता दें कि दो साल पहले पानीपत से 10 साल के तेजस का अपहरण कर लिया गया था।
उस मामले में पानीपत पुलिस ने खूब माथापच्ची की, पर कुछ सुराग न मिल पाने के कारण यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। सीबीआई ने इस मामले में अपनी छानबीन में पंचकूला के नंदन नागपाल अपहरण मामले में पंजाब से गिरफ्तार किए गए दो युवकों दलजीत भुल्लर व कंपाल को अपनी हिरासत में लेकर 17 नवंबर को अंबाला स्थित सीबीआई अदालत में पेश किया था। सीबीआई का दावा था कि उसने इन दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ करनी है और उसे अधिक समय दिया जाए। अदालत ने भी सीबीआई की दलीलों को सुनने के बाद दोनों आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया था।












Click it and Unblock the Notifications