चौटाला को चैलेंज, हारा तो छोड़ दूंगा राजनीति

Ajay Chautala
फतेहाबाद। हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को हिसार लोकसभा का उपचुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यदि पूर्व सीएम चौटाला अपने पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ते हैं तो वह भी उनके सामने चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

अगर वह चौटाला से हार गए तो राजनीति छोड़ देंगे। वरना चौटाला को चुनाव हारने पर राजनीति छोड़नी होगी। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का सरकार आने पर भ्रष्टाचार खात्मे का दावा करना सीधे रूप से सफेद झूठ है और केवल जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं।

यह बात कुलदीप बिश्नोई ने गांव झलनियां में पार्टी नेता ओमप्रकाश मोगा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। बिश्नोई ने एक बार फिर हिसार उपचुनाव में इनेलो सुप्रीमो को चैलेंज करते हुए कहा कि यदि वे स्वयं अपने पद से त्यागपत्र देकर उपचुनाव में उतरें, तो वे उनके सामने चुनाव लडऩे को तैयार है। इनेलो सुप्रीमो पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस व्यक्ति जेबीटी घोटाले करने के आरोप हैं और जिसने सत्ता में रहकर करोड़ों रुपए डकार लिए उसके मुंह से भ्रष्टाचार मिटाने की बात करने से बड़ा और कोई मजाक हो ही नहीं सकता।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिसार उपचुनाव के दृष्टिगत वे लगभग पूरे संसदीय क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क का एक चरण पूरा कर चुके हैं। जनसंपर्क के दौरान जनता का जो विश्वास उनकी पार्टी के प्रति दिखा, उससे दावा किया जा सकता है कि हिसार उपचुनाव में जनता साफ छवि के नेता को ही वोट देगी, जो इस समय मात्र हजकां में ही है। अंत में उन्होंने दावा किया कि हिसार संसदीय क्षेत्र हजकां का अपना घर है और जनता भी स्व. भजनलाल को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए हजकां प्रत्याशी को रिकार्ड जीत दिलवाकर संसद में भेजेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+