हरियाणा के सीएम हुड्डा को मिला सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री का खिताब

Bhupinder Singh Hooda awarded as best Chief Minister
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा को देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के खिताब से नवाजा गया है। जर्नलिस्ट एसोसिएशन आफ इंडिया के कल नई दिल्ली में आयोजित 19वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में हुडडा को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस समारोह में सांसद ऑस्कर फर्नांडीस और केंद्रीय विकास मंत्री कपिल सिब्बल मुख्य अतिथि थे।

हुडडा ने इस मौके पर मीडिया से कहा है कि वह आत्म-नियमन के लिए आचार-संहिता तैयार करे, कि क्या छापना या प्रसारित करना चाहिए और क्या नहीं। संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की कुछ सीमायें हैं। 'सबसे पहले -सबसे आगे' की प्रतियोगिता में मीडिया की नजरों से महत्वूपर्ण मुद्दे नजरअन्दाज नहीं होने देना चाहिए।

इस अवसर पर आस्कर फर्नांडीस ने कहा कि पत्रकार समाज को बहुत ऊंचाई से देखते हैं। समाज को जागरूक बनाने में उनकी जिम्मेदारी है। हमारे प्रतिभाशाली युवा देश के लिए पुरस्कार प्राप्त कर रहे हैं। देश को आगे ले जाने के इस महत्वपूर्ण कार्य में मीडिया का सहयोग जरूरी है।

कपिल सिब्बल ने कहा कि 21वीं शताब्दी में संस्थाओं को मजबूत बनाना जरूरी है। चाहे वे सरकार से बाहर की संस्थायें हों, तो भी पारदर्शिता जरूरी है। मीडिया का जिक्र करते हुए सिब्बल ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ-साथ जिम्मेदारी की लक्ष्मण रेखा भी जरूरी है। इसके लिए आत्म-मंथन किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+