शराबी पिता ने बेटी की गर्दन काट दी

मोहर्रम अली डेढ़ वर्षीय बेटी खुशबू को बेहद प्यार करता है। लेकिन, जब वह शराब के नशे में होता है तब वह न तो अपनी मासूम बेटी को पहचानता है और न ही पत्नी को। रविवार को भी ऐसा ही हुआ नशे में धुत वह दिन के चार बजे घर आया और पत्नी से शराब पीने के लिए और पैसे मांगने लगा। लेकिन, जब पत्नी ने पैसे देने से मना कर दिया तब वह बेटी पर हमला कर दिया। खुशबू की मां ने डॉक्टरों को यह आप बीती सुनाई है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में खुशबू को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। बीच-बचाव करने में मोहर्रम की पत्नी को भी चोट आई है। घटना की सूचना निजामुद्दीन पुलिस को दी गई है। पुलिस ने खुशबू के मां के बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मुहर्रम फरार है, लेकिन जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मोहर्रम पत्नी और बच्चे के साथ नीला गुंबदपुर में रहता है और मूल रूप से बिहार के छपरा का रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications