राजस्‍थान में बारिश का कहर, 6 की मौत

6 died in heavy rain in Rajasthan
जयपुर। लोग शायद राजस्‍थान को सूखे के लिए ही जानते हैं। लेकिन राज्‍य में इस समय बारिश अपना कहर बरपा रही है। राज्‍य के विभिन्‍न इलाकों में पिछले 3 दिनों में भारी बारिश की चपेट में आने से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्‍य में सर्वाधिक बारिश 169 मिमी रिकॉर्ड की गई है। यहां बारिश का दौर अभी भी जारी है। जिस वजह से कच्‍चे मकान खसने लगे हैं।

कोटा के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से बस्तियों में पानी भर गया। यहां चंबल नदी में डूबने की वजह से एक युवक की मौत हो गई। वहीं उदयपुर इलाके में कई दिनों से जारी बारिश की वजह से एक कच्‍चा मकान गिर गया। जिसमें पिता और पुत्री की दबने से मौत हो गई। जबकि इस हादसे में परिवार के 3 लोग घायल हो गए हैं। पास में ही रावतभाटा इलाके में 3 युवकों की मौत पानी में डूबने से हो गई।

बारिश की वजह से बीसलपुर बांध के पानी का ऊपर बढ़ रहा है। जिस वजह से यहां पानी एकत्र किया जा सकेगा। इसे बाद में नजदीक के इलाकों में खेती के लिए छोड़ा जाएगा। इस बार हो रही अच्‍छी बारिश की वजह से अच्‍छी फसल होने की उम्‍मीद है। पिछले 5 साल की तुलना में राजस्‍थान में सबसे ज्‍यादा बारिश हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+