पाकिस्‍तान में प्रशिक्षण प्राप्‍त कर रहे हैं लश्‍कर के आतंकी: एफबीआई

Lashkar terrorist getting training at Pakistan soil: FBI
वॉशिंग्‍टन। आतंकवाद में अपने सहयोगी पाकिस्‍तान के खिलाफ अमेरिका आए दिन खुलासे कर रहा है। अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने यह खुलासा किया है कि पाकिस्‍तान की जमीन पर लश्‍कर के आतंकी प्रशिक्षण प्राप्‍त कर रहे हैं। एफबीआई इस समय अमेरिका में रह रहे नागरिक जुबैर अहमद से पूछताछ कर रही है। एफबीआई ने वर्जीनिया की एक अदालत को इस मामले में एक रिपोर्ट पेश की है जिसमें यह बताया गया है कि लश्‍कर पाकिस्‍तान की जमीन पर युवाओं को ट्रेनिंग दे रहा है।

इस मामले में एफबीआई ने आतंकवाद के मामले पर पाकिस्‍तान के नापाक इरादों का भी खुलासा किया है। एफ‍बीआई ने पाकिस्‍तानी नागरिक जुबैर अहमद को हाल ही में आतंकी संगठन लश्‍कर की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एफबीआई अहमद से पूछताछ कर सुबूत जुटाने में लगी हुई है। अहमद ने भी पाकिस्‍तान में लश्‍कर से आतंकी प्रशिक्षण प्राप्‍त किया था।

अमेरिका इससे पहले भी एक बार यह खुलासा कर चुका है कि पाकिस्‍तान न सिर्फ अपनी धरती पर आतंकी संगठनों को प्रशिक्षण मुहैया करा रहा है। एफबीआई को पूछताछ के दौरान जुबैर अहमद ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार वह 19 साल की उम्र में अमेरिका आया था। एफबीआई इस बात की भी जांच कर रही है कि जुबैर अहमद को वित्‍तीय सहयोग कहां से मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+