हरियाणा: टयूशन से लौट रहे छात्र की हत्या

गुडग़ांव। पटौदी-रेवाड़ी रोड पर मौजूद वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय के 12वीं कक्षा के एक छात्र की ट्यूशन से वापिस वापस घर लौटते समय नरहेड़ा गांव के कुछ युवकों ने छाती में पेचकस घोंपकर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे की है। घटना को अंजाम देकर भाग रहे राहुल को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया, तीन अन्य युवक मौके से फरार हो गए।

नरहेडा निवासी आरोपी छात्र राहुल के अलावा अन्य तीन छात्रों की पहचान नहीं हो सकी है। हत्या के बाद एक युवक को आसपास के लोगों ने दबोच लिया, जबकि बाकी फरार हो गए। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पटौदी इलाके के गांव जाटौली निवासी 19 वर्षीय विजयपाल पुत्र सुंदरलाल शुक्रवार दोपहर पटौदी स्थित अली कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढऩे गया था।

किसी बात को लेकर पेट्रोल पंप के पास नरहेड़ा के चार युवक अंकित, राहुल, अंकुर और मास ने घेर लिया। इसके बाद हाथापाई होने लगी। चारों ने विजयपाल के पेट में पेचकश घोंपकर उसकी हत्या कर दी। राहुल को आस-पास के दुकानदारों ने पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य फरार हो गए। कुछ ही पलों में आस-पास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन तथा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर, इस घटना के विरोध में हेलीमंडी दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिए और लोगों ने हेलीमंडी में खंडेवला मोड़ पर जाम लगा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+