मेरे खिलाफ साजिश रच रही सरकार: बा‍बा रामदेव

Govt planting conspiracy against me: Baba Ramdev
दिल्‍ली। बाबा रामदेव ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि सरकार उनके साथ अपराधी की तरह व्‍यवहार कर रही है और उन्‍हें फंसाने के लिए तरह-तरह की साजिशें रच रही है। नोटिस वाली बात पर बाबा रामदेव ने कहा कि मुझे प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से कोई भी नोटिस नहीं मिला है। उन्‍होंने कहा कि जिन 4 कंपनियों की बात की जा रही है उनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। विदेशों से जो भी दान लिया है वह सरकार के नियमों के मुताबिक है। इसमें कोई भी काम गैरकानूनी नहीं है।

बाबा रामदेव ने कहा कि सरकार उनके आंदोलन को दबाना चाहती है। हमने आयुर्वेद की मदद से लोगों की सेवा की है। सरकार इसे व्‍यापार का नाम देकर हमारे आंदोल को बदनाम करना चाहती है। उन्‍होंने यह भी कहा कि पतंजलि योग पीठ कोई कंपनी नहीं है। उनका कोई बैंक एकाउंट भी नहीं है। बाबा रामदेव ने कहा कि मैंने काला धन और भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी जिस वजह से सरकार उन्‍हें अपराधी मान रही है।

बाबा रामेदव ने कहा कि भ्रष्‍टाचार और कालाधन मामले पर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्‍होंने कहा कि वे 20 सितंबर को उत्‍तर प्रदेश के झांसी से यात्रा शुरू करेंगे। उन्‍होंने लोगों को इस यात्रा में शामिल होने और भ्रष्‍टाचार और काला धन के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। सरकार ने बाबा रामदेव के आंदोलन को बलपूर्वक खत्‍म करा‍ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+