प्‍लेन में आग के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, 5 बजे खुलेगा रनवे

Emergency landing after plan's engine catches fire, runway shut till 5 pm
मुंबई। आज सुबह से मुंबई एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स को अपनी फ्लाइट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसके इंटरनैशनल और डो‍मेस्टिक रनवे आज बंद रहे हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब मुंबई से बेंगलूरु के लिए उड़ान भरने वाले स्‍पाइस जेट के विमान के इंजन में आग लग गई। जिस वजह से इसकी मुंबई एयरपोर्ट पर ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जिस इस विमान में 137 यात्री मौजूद थे।

विमान के इंजन में आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। विमान ने जिस समय उड़ान भरी थी उसी समय उसके इंजन में आग लग गई। जिस वजह से विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर ही उतारा गया। अगर विमान कहीं ज्‍यादा दूरी भर लेता तो इसकी इमरजेंसी लैंडिंग मुश्किल हो सकती थी। क्रू मेम्‍बर्स को जिस समय विमान के इंजन में अग लगने की बात पता चली उस समय विमान उड़ान भर ही रहा था।

इससे पहले आज सुबह काफी समय तक मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी काफी देर तक बंद रहा। शुक्रवार को यहां तेज बारिश की वजह से यहां तुर्की विमान फिसल की कीचड़ में फंस गया था। आज सुबह से इस विमान को कीचड़ से निकाला जा रहा था। जिस वजह से यह रनवे बंद रखा गया था। इस विमान में 104 लोग मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+