अवैध रिश्‍तों के लिए मां ने कराई बेटे की हत्‍या

Woman killed her son for illicit relation
नई दिल्ली। अवैध संबंध का विरोध करने पर मां ने अपने लाडले की हत्या करवा दी। इसके लिए उसने दो लाख रपये की सुपारी दी थी। इसका खुलासा गिरफ्त में आए दो बदमाशों ने किया है। खुलासे के बाद पुलिस ने मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश युवक को अगवा कर संगनूर ले गए और वहां उसकी हत्या कर दी।

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार ओझा ने बताया कि वाहन चोरी निरोधक शाखा ने उमेश और महेंद्र नामक दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने छाबला में जेवरात की दुकान में लूटपाट की बात मानी है। साथ ही उन्होंने जनवरी 2011 में अगवा मनजीत की हत्या का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उसकी मां झरौदा निवासी राजेश उर्फ लाली ने हत्या करवाई है। इसके एवज में उसने दोनों को दो लाख रुपये दिए थे। उसके बाद दोनों मनजीत को संगनूर गए और वहां उसकी हत्या कर दी। इस बाबत संगनूर में हत्या का मामला दर्ज है। खुलासे के बाद पुलिस ने लाली को गिरफ्तार कर लिया।

लाली ने बताया कि उसका एक व्यक्ति से अवैध संबंध था। जानकारी मिलने पर मनजीत ने इसका विरोध किया। इस पर लाली ने उमेश और महेंद्र के साथ मिलकर मनजीत की हत्या करवा दी। पुलिस ने इनके पास से सोने का चेन, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+