वोडाफोन बेचेगी एमटीएस का नेटक्रूज डोंगल

भारत की सिस्तेमा श्याम टेलीसर्विसेज (एसएसटीएल) ने हाल ही में एमब्लेज अल्ट्रा नेट सेवा को लांच किया है जिसमें 2,499 रूपए अदा करके आपको 9.8 एमबीपीएस (मेगाबाइट्स प्रति सैकेंड) की स्पीड मिलेगी। एमटीएस इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेवोलोद रोजानोव के अनुसार भारत में अपनी दूरसंचार सेवाएं देने वाली वोडोफोन एमटीएस के सीडीएमए ईविडो डोंगल को अपने बैनर तले बाजार में उतारेगी।
वोडाफोन एमटीएस के डोंगल को नेट क्रूज के नाम से प्रचार प्रसार करेगी जिससे भविष्य में राजस्व इकट्ठा करेगी। हम आपको बता दें डोंगल वह डिवाइस होती जिसे आप अपने लैपटॉप और कंप्यूटर पर पैन ड्राइव की तरह अटैच कर इंटरनेट चला सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications