यूपी: एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने नाबालिग को जिंदा जलाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहराइच के सरदापुर गांव की रहने वाली 15 वर्षीय युवती को आरोपी अक्सर छेड़ा करता था। लड़के को काफी समझाने के बाद जब वह नहीं सुधरा तो घर वालों ने युवती को स्कूल जाने से ही मना कर दिया। युवती ने जब स्कूल जाना छोड़ दिया तो आरोपी उसके घर के बाहर चक्कर लगाने लगा। सूत्रों ने बताया कि शादी करने से इनकार करने पर आरोपी लड़के ने अपने तीन साथियों के साथ लड़की पर पेट्रोल छिड़का और उसे आग के हवाले कर दिया।
सनकी आशिक ने जब इस वारदात को अंजाम दिया उस समय युवती घर पर अकेजी थी और वह सो रही थी। पुलिस की मानें तो लड़की बुरी तरह से जल गई है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। डाक्टरों की मानें तो उसके बचने की उम्मीद कम है। वहीं पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications