वैन डंपर में घुसी, दो लोगों की मौत

नोएडा से एक राष्ट्रीय समाचार पत्र लेकर मनवीर अपने सहयोगी धर्मेंद्र के साथ तड़के नई दिल्ली स्टेशन जा रहा था। करीब पौने चार बजे वह आईटीओ लालबत्ती से कुछ पहले ही डंपर पर खड़ा था। तेज रफ्तार होने से मनवीर वैन पर काबू नहीं कर पाया और वैन पीछे से डंपर में घुस गई। पुलिस ने पाया कि कार डंपर में फंसी है। गैस कटर से वैन को काटकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को घटनास्थल पर डंपर का ड्राइवर नहीं मिला। पुलिस ने घटना की जानकारी मूलत: जगदीशपुर गांव (बुलंदशहर) निवासी मनवीर के खोड़ा में रहने वाले परिजन और त्रिलोकपुरी निवासी धर्मेंद्र के परिजनों को दी।












Click it and Unblock the Notifications