सौमित्र सेन ने ले ली न्यायपालिका से विदाई

गौरतलब है कि जस्टिस सेन को पद से हटाने के लिए राज्यसभा से प्रस्ताव पारित हो चुका है और इस समय लोकसभा में उनके भविष्य की रूपरेखा पर बहस चल रही है। पांच और छह सितंबर को लोकसभा इनके बारे में विचार करता इससे पहले ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद अब लोकसभा में कार्यवाही नहीं होगी और उनके खिलाफ चल रही महाभियोग की कार्यवाही अब स्वत: समाप्त हो जाएगी। सेन से पहले महाभियोग की कार्यवाही का सामना कर रहे सिक्किम हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पीडी दिनकरन भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।
आपको बता दे कि सेन के खिलाफ आरोपों की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी की अध्यक्षता वाली जांच समिति कर रही थी। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद माकपा के सीताराम येचुरी ने जस्टिस सेन के खिलाफ राज्यसभा में महाभियोग का प्रस्ताव पेश किया था। जिस पर कार्यवाही शुरू हुई और जस्टिस सेन ने जोरदार ढंग से अपनी सफाई पेश की, लेकिन अंत में राज्यसभा ने उन्हें पद से हटाने का प्रस्ताव पारित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications