हरियाणा में मिल मालिकों की हड़ताल

Haryana cotton Mill owners on strike
सिरसा। हरियाणा प्रदेश के लगभग 140 कॉटन मिल मालिकों ने मार्केट फीस कम करने की मांग पर आज से मिलों को बंद करके काम ठप कर दिया है। यह हड़ताल कब तक चलेगी, फिलहाल इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। वैसे कहा गया है कि जब तक हरियाणा सरकार अन्य राज्यों की तर्ज पर यहां भी कॉटन पर मार्केट फीस 4 प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत नहीं करेगी, यह हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल का फैसला 24 अगस्त को सिरसा में हुई हरियाणा कॉटन जीनर्स एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक में लिया गया था।

आज यहां आदित्य कॉटन मिल में भी जिले के कॉटन मिल मालिकों ने एक बैठक की जिसमें प्रदेशाध्यक्ष सुशील मित्तल, सिरसा कॉटन जिनर्स एसोसिएशन प्रधान तजेंद्र मित्तल, बृजलाल, गुरप्रीत नागपाल सहित अन्य मिल मालिक उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने कहा कि पड़ौसी राज्यों की तुलना में हरियाणा में नरमा-कपास पर अधिक मार्कीट फीस ने कॉटन मिल मालिकों की माली हालत नाजुक कर दी है।

उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशों में मार्कीट फीस 0.50 फीसदी से लेकर दो फीसदी है, जबकि हरियाणा में 4 प्रतिशत है। इस वजह से किसान को सीधा नुकसान हो रहा है। साथ ही किसान पड़ौसी प्रदेशों में अपनी फसल बेचने को विवश है, जिसकी वजह से सरकार को भी राजस्व के लिहाज से घाटा होता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में मार्केट फीस 2 फीसदी, राजस्थान में 1.80 फीसदी, गुजरात में 50 पैसे है। हरियाणा में यह 4 प्रतिशत है। ऐसे में हर वर्ष मार्केट फीस की एवज में किसानों को करोड़ों रुपए की चपत लग रही है। इसे रोकने के लिए ही उन्होंने हड़ताल की है जो मांग पूरी न होने तक जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+