बाबा रामदेव को स्‍कॉटलैंड में‍ दान में मिले द्वीप की जांच करेगा ईडी

ED to investigate foreign exchange money of Baba Ramdev
दिल्‍ली। सरकार ने बाबा रामदेव को उन्‍हीं की तर्ज पर घेरना शुरू कर दिया है। सरकार के खिलाफ भ्रष्‍टाचार और विदेशों में जमा काला धन मामले पर घेरने वाले बाबा रामदेव अब खुद ही इस मामले पर घिरते हुए नजर आ रहे हैं। सरकारी विभाग हाथ धोरक उनके पीछे पड़ गए हैं। देश में उनकी संपत्ति का खुलासा पहले ही हो चुका है। अब विदेशों में जमा उनकी संपत्ति की भी जांच शुरू हो गई है। स्‍कॉटलैंड में दान में मिले द्वीप के बारे में भी अब जांच की जा रही है।

विदेशों में जमा धन के मामले में पहले ही बा‍बा रामदेव पर प्रवर्तन निदेशालय मुकदमा दर्ज कर चुका है। इसके लिए प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी जांच एजेंसियोंए, रिजर्व बैंक और बैंकों में बाबा रामदेव के खातों से जानकारियां जुटाई हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय इस बात की जानकारी लगाने में जुटा है कि बाबा रामदेव की विदेशी संपत्ति का प्रबंधन कौन देखता था। इन सभी से ईडी विभाग जल्‍द ही पूछताछ कर सकता है। इसके अलावा इस मामले में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्‍ण को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

प्रवर्तन निदेशालय के पास बाबा रामदेव की संस्‍था पतंजलि योग पीठ, भारत स्‍वाभिमान ट्रस्‍ट और योग मंदिर ट्रस्‍ट को विदेशों से मिलने वाले दान के बारे में कई पुख्‍ता जानकारियां मिली हैं। बाबा रामदेव को अमेरिका, न्‍यूजीलैंड और ब्रिटेन के अलावा कई देशों से करोड़ों रुपए अनुदान में मिला है। जिसका कोई भी टैक्‍स भुगतान नहीं किया गया। बाबा रामदेव पर ब्रिटेन में 7 करोड़ के सौदे की जानकारी भी विभाग के पास है। इसके अलावा विभाग दान में मिले द्वीप की जानाकरी जुटाने के लिए स्‍कॉटलैंड का भी दौरा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+