2015 तक चीन में होंगे सबसे ज्‍यादा अरबपति

एक वो दिन थे जब भारत को सोने की चिडि़या कहां जाता था, भारत की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्‍यवस्‍था को देखकर लगता है फिर से वा दिन वापस आएंगे। विश्‍व की जानी मानी द्वि-साप्ताहिक पत्रिका फोर्ब्‍स के बेस्ट अंडर ए बिलियन्स लिस्ट फॉर दिस इयर के अनुसार 35 भारतीय कंपनियों के साथ भारत दूसरे स्‍थान पर है। जबकि चीन ने 65 कंपनियों के साथ पहले नम्‍बर पर काबिज है। इससे एक बात तो साफ जाहिर होती है पहले के मुकाबले इस बार ज्‍यादा कंपनियों के कारोबार में अपनी बढ़ोत्‍तरी की है।

दूसरी ओर स्विट्जरलैंड की संपत्ति प्रबंधन सलाहकार सेवा कंपनी जुलियस बेयर ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार भारत में 2015 तक 400 से अधिक अरबपति होंगे जिनकी कुल संपत्ति 2465 अरब डालर के करीब होगी फिलहाल तो भारत में 40 प्रतिशत से अधिक आबादी गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर कर रही है जिसको दो वक्‍त के खाने के भी लाले रहते है।

अरबपतियों की इस दौड़ में रिपोर्ट के अनुसार चीन सबसे आगे होगा जहां 2015 तक 1378 अरबपति होगे जिनकी कुल संपत्ति 8764 अरब डालर होगी। इसके अलावा अन्‍य देशो में इंडोनेशिया 487 अरब डालर की संपत्ति वाले 99 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर, फिलीपीन्स 164 अरब डालर की संपत्ति वाले 38 अरबपतियों की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर काबिज होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+