'राजनीति से प्रेरित है रामदेव के ट्रस्टों पर दर्ज मामले'

उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस का दोहरा चरित्र पूरी तरह से सामने आ जाता है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव जब तक कांग्रेस के खिलाफ नहीं बोले तब तक सभी कांग्रेसी नेता न सिर्फ उनके पांव छुआ करते थे बल्कि दिन-रात उनका गुणगान भी किया करते थे। उन्होंने कहा कि जैसे ही रामदेव ने भ्रष्टाचार व विदेशों में काला धन वापिस मंगवाने को लेकर आंदोलन शुरू किया तो सरकार ने इस आंदोलन को कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन मानकर आधी रात को महिलाओं व बच्चों सहित निहत्थे व बेकसूर लोगों पर लाठियां बरसाई।
उन्होंने कहा कि कांगे्रस सरकार सीबीआई का दुरुपयोग करके बसपा प्रमुख मायावती, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, पंजाब के मुख्यमंत्री बादल व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के परिवार को झूठे मामलों में निरंतर परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब व उत्तरप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों व हिसार के लोकसभा उपचुनाव के दृष्टिगत आने वाले दिनों में मायावती, मुलायम सिंह, बादल परिवार व चौधरी देवीलाल परिवार के खिलाफ भी ईडी द्वारा कई और झूठे मामले दर्ज किए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications