'बसपा का मजबूत विकल्प भाजपा ही'

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राष्टरीय महामंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि बसपा के शासन काल में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है, भ्रष्टचार हावी है। संसदीय मर्यादाओं को तिलांजलि दी जा रही है, जनता बसपा के कुशासन से निजात पाना चाहती है। उन्होंने कहा कि चूंकि सपा भी बसपा की ही तरह है, इसलिए प्रदेश की जनता के सामने भाजपा की मजबूत विकल्प है।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर पिछड़ों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अति पिछड़ों और पिछड़ों की असली हितैषी भाजपा ही है। बाकी अन्य दल सिर्फ दिखावा करते हैं। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने पिछड़े, अति पिछड़े वर्ग के नेताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश में राम राज्य लाने के लिए केवट की भूमिका में आयें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। सरेआम हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार हो रहे हैं। सरेआम महिलाओं की आबरू लूटी जा रही है। श्री शाही ने आगामी पार्टी पदाधिकारियों से अपील की वह अगले माह होने वाले अति पिछड़ा वर्ग के स मेलन को सफल बनायें।












Click it and Unblock the Notifications