उत्तर प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज़
लखनऊ। ईद के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त कर दिए गये हैं। राज्य में 44 कम्पनी पीएसी, चार कम्पनी रैपिड रिस्पांस फोर्स तथा दस कम्पनी रैपिड ऐक्शन फोर्स लगायी गयी है ताकि कहीं कोई अप्रिय घटना न हो सके। पूरी व्यवस्था में मुरादाबा, अलीगढ़, मेरठ, कानपुर व वाराणसी में पुसिल को खास सतर्क रहने की हिदायत दी गयी है।
विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था बृज लाल की अध्यक्षता में पुलिस के आलाधिकारियों ने सोमवार को बैठक कर होम वर्क किया गया। श्री बृजलाल के अनुसार कि हाल ही साम्प्रदायिक हिंसा का शिकार हुये मुरादाबाद में आरएएफ की 6 कंपनियां तैनात की जा रही हैं जबकि मेरठ, अलीगढ, कानपुर और वाराणसी में एक-एक कंपनी तैनात की गयी है। बरेली और लखनऊ में आरआरएफ की दो-दो कम्पनियां भेजी गयी हैं।
बृजलाल ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में पीएसी की तैनाती आवश्यकतानुसार की जायेगी। ईद के दौरान कानपुर, मेरठ, इलाहबाद, अलीगढ और वाराणसी में दो-दो पुलिस उपाधीक्षक की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद में हाल ही में हुए साम्प्रदायिक तनाव के मद्देनजर पुलिस को विशेष चौकसी बरतने के लिए कहा गया है। सुरक्षा बलों की मदद के लिये हाल ही में की गयी नयी पुलिस भर्ती के 70 प्रतिशत जवानों को लगाया गया है जबकि पीएसी की 18 कंपनियां रिजर्व में रखी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications